Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:घर से भगाकर ले गया था, नकदी और गहने भी लेकर गई थी पीड़िता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 1 views
नाबालिग से दुष्कर्म-अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:घर से भगाकर ले गया था, नकदी और गहने भी लेकर गई थी पीड़िता
कापरेन थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई। वह घर में रखे 42 हजार रुपए नकद, सोने की एक बाली और दो टॉप्स भी साथ ले गई थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के तहत टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत के मार्गदर्शन और के. पाटन वृत्ताधिकारी अशोक जोशी के सुपरविजन में कापरेन थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग को दस्तयाब किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ जारी है। ये पुलिसकर्मी रहे टीम में शामिल कार्रवाई में थानाधिकारी राजाराम जाट, हेड कॉन्स्टेबल राकेश सैनी, कॉन्स्टेबल चंचल चौधरी, अजीत कुमार और चंद्रशेखर शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan