Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

नाबालिग बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारकर लटका दिया:गोंडा में बिना बताए किया अंतिम संस्कार; मामा की तहरीर पर हत्या का केस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
नाबालिग बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारकर लटका दिया:गोंडा में बिना बताए किया अंतिम संस्कार; मामा की तहरीर पर हत्या का केस
गोंडा में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के 17 वर्षीय बेटी सुष्मिता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने मां की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर माझा डिहवा गांव का है। सोमवार को दोपहर करीब 3:15 बजे पूजा की मौत हुई थी। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद शव का उसी दिन शाम को ढेमवा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मायके पक्ष को घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को नवाबगंज थाने में तहरीर दी। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी पति सतीश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बेटी ने बताया- बाहर से बंद था कमरे का दरवाजा 11वीं की छात्रा सुष्मिता ने बताया कि वह मंदिर से लौटने के बाद थककर कमरे में सो गई थी। दोपहर करीब एक बजे किसी ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसी दौरान उसके बड़े भाई सत्यम को बाइक में तेल डलवाने और छोटे भाई शिवम को पुराने घर भेज दिया गया। सुष्मिता के मुताबिक, कुछ देर बाद पिता घर आए और उससे मां के बारे में पूछा। उसने मां के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद शिवम ने घर में मां की तलाश की। मां नहीं मिली तो उसने सुष्मिता से दोबारा पूछा। कमरे में जाकर देखा तो मां पूजा फंदे से लटकी मिली। बेटी का आरोप- पिता मां को करते थे प्रताड़ित सुष्मिता ने आरोप लगाया कि उसके पिता आए दिन मां को गाली देते और मारपीट करते थे। उसने बताया कि वर्ष 2024 में घर बनवाने के दौरान पिता ने उसके साथ भी अभद्रता की थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। बाद में उसका अयोध्या में इलाज कराया गया। परिवार के लोगों ने पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें करीब चार महीने के लिए वहां भेजा गया था। बेटी का आरोप है कि वापस आने के बाद भी पिता मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहे। भाई का आरोप- हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया करनैलगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर कोटहना गांव निवासी मृतका के भाई प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन पूजा (करीब 40) की शादी करीब 20 वर्ष पहले दत्तनगर माझा डिहवा निवासी सतीश सिंह से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते सतीश अक्सर पूजा के साथ मारपीट करता था। प्रदीप के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे सतीश ने बड़े बेटे सत्यम को बाइक में तेल डलवाने और छोटे बेटे शिवम को पुराने घर भेज दिया। घर में मौजूद बेटी सुष्मिता का कमरा बाहर से बंद कर दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान पूजा की हत्या कर शव को रस्सी के सहारे छत के कुंडे से लटका दिया गया। मायके वालों को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार प्रदीप का आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से पूजा के शव का ढेमवा घाट पर आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मायके पक्ष को घटना की जानकारी होने तक शव जल चुका था। इसके बाद प्रदीप ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। चार बच्चों में तीन अभी पढ़ रहे प्रदीप ने बताया कि पूजा के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी अंकिता का विवाह हो चुका है। सुष्मिता (17) कक्षा 11, सत्यम (15) कक्षा 9 और शिवम (12) कक्षा 6 में पढ़ते हैं। घटना के समय पूजा की सास शोभा देवी और ससुर राजबाबू सिंह घर पर नहीं थे। वे गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई प्रदीप कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी सतीश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan