top
Mushroom Farming : 1 महीने में तैयार, 200 रुपये किलो...ऐसे उगाएं बटन मशरूम, अक्टूबर से शुरू हो जाती है इसकी खेती
How to cultivate button mushroom : खेती से तगड़ी कमाई की चाह रखने वालों के लिए बटन मशरूम उगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. रामपुर की रचना चौहान पिछले 12 साल से मशरूम की खेती कर रही हैं. लोकल 18 से रचना बताती हैं कि बटन मशरूम की खेती के लिए अक्टूबर से फरवरी के आखिर तक का समय सबसे अच्छा है. आमतौर पर अक्टूबर से इसकी शुरुआत होती है. सही मौसम और देखभाल मिलने पर एक सीजन में दो फसलें भी ली जा सकती हैं. एक महीने के भीतर मशरूम निकलना शुरू हो जाता है. ऐसे में किसानों को फसल के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता.
Read full article on News 18 Hindi