Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

मथुरा में सफाई कर्मचारी चुनाव विवाद:पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार का पत्र, डीपीआरओ से निष्पक्ष जांच की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
मथुरा में सफाई कर्मचारी चुनाव विवाद:पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार का पत्र, डीपीआरओ से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मथुरा ने 14 फरवरी 2026 को संपन्न हुई जिला स्तरीय नामांकन और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विवाद उठाया है। संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मथुरा को एक पत्र सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की है। राकेश कुमार ने पत्र में बताया कि 14 फरवरी को आयोजित चुनाव प्रक्रिया में संघ के बायलॉज की अनदेखी की गई और पात्र कर्मचारियों को नामांकन तथा चुनाव प्रक्रिया में समान अवसर से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 13, 14 और 16 फरवरी को भी लिखित आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि विवादित चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से खुद को पदाधिकारी बताने वाले लोग पंचायती राज विभाग कार्यालय और अधिकारियों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। राकेश कुमार ने सवाल उठाया कि जिनकी खुद की पदाधिकारिता और चुनाव की वैधता संदेह के घेरे में है, वे किस अधिकार से संघ के नाम पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ पत्राचार या बयान जारी कर रहे हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वयंभू पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की वास्तविक सेवा संबंधी समस्याओं और लंबित प्रकरणों को उठाने के बजाय केवल विभाग और अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे उनके वास्तविक उद्देश्यों पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। राकेश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई कराना नहीं, बल्कि संघ की निर्वाचन प्रक्रिया की वैधता, कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों और विभागीय कार्यप्रणाली की गरिमा को बचाना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan