politics
MP Van Rakshak Jail Prahari Result: मध्यप्रदेश में वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 हजार 950 कैंडिडेट्स दूसरे चरण के लिए सिलेक्ट
MP Van Rakshak Jail Prahari Result: मध्यप्रदेश में MP वनरक्षक-जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने रिजल्ट की घोषणा की। 14 हजार 950 कैंडिडेट्स को दूसरे चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। दूसरे चरण के लिए बुलाए जाएंगे कैंडिडेट्स सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के खाली पदों के 10 गुना, वहीं वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के खाली पदों के 5 गुना उम्मीदवारों को मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें - https://esb.mp.gov.in/results 4 जून से 20 जून तक हुए थी भर्ती परीक्षा MP वनरक्षक-जेल प्रहरी ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 4 जून से 20 जून तक हुई थी। ESB ने आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की थी और कैंडिडेट्स से आपत्तियां मांगी थीं। स्पेशलिस्ट कमेटी ने आपत्तियों पर विचार करने के बाद जवाबों को अंतिम रूप दिया। इसी आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। ये अंतिम चयन नहीं 14 हजार 950 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन अंतिम नियुक्ति के लिए नहीं हुआ है। ये सभी कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट हुए हैं।
Read full article on Bansal News