Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

MP Train Cancelled: भुसावल मंडल में 23 और 24 सितंबर की 12 ट्रेनें रद्द, 19 सितंबर को देरी से चलेंगी ये ट्रेनें, जलगांव में होगा यार्ड रीमॉडलिंग

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 2 views
MP Train Cancelled: भुसावल मंडल में 23 और 24 सितंबर की 12 ट्रेनें रद्द, 19 सितंबर को देरी से चलेंगी ये ट्रेनें, जलगांव में होगा यार्ड रीमॉडलिंग
Train Schedule Change: मध्य रेलवे Central Railway के भुसावल मंडल में तीन दिन के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में जलगांव स्टेशन Jalgaon पर जलगांव–भुसावल 5वीं लाइन के संबंध में यार्ड रीमॉडलिंग का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण 23 सितंबर और 24 सितंबर को 12 ट्रेनें रद्द की गई है। जबकि 19 और 24 सितंबर को सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। भुसावल मंडल से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 सितंबर को सूरत एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से देरी से चलेगी। 24 सितंबर को पांच ट्रेनें लेट चलेगी। जबकि 23 सितंबर को पांच ट्रेनें और सात ट्रेनें रद्द रहेंगी। मध्य रेल, भुसावल मंडल के जलगांव स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव मध्य रेल, भुसावल मंडल के जलगांव स्टेशन पर जलगांव–भुसावल 5वीं लाइन के संबंध में यार्ड रीमॉडलिंग का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण... pic.twitter.com/Brodidk9BE — DRM Bhusaval (@BhusavalDivn) September 18, 2026 19 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें लेट चलेंगी 19046 थावे–सूरत एक्सप्रेस का 1 घंटा 40 मिनट 12335 भागलपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 1 घंटा 35 मिनट विनियमन किया जाएगा। 23 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें रद्द 19007 सूरत–भुसावल एक्सप्रेस 19105 उधना–भुसावल एक्सप्रेस 19106 भुसावल–उधना एक्सप्रेस 11114 भुसावल–देवलाली मेमू 61130 बडनेरा–नासिक मेमू 24 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें रद्द 19008 भुसावल–सूरत एक्सप्रेस 59075 नंदुरबार–भुसावल पैसेंजर 59076 भुसावल–नंदुरबार पैसेंजर 11119 इगतपुरी–भुसावल मेमू 11120 भुसावल–इगतपुरी मेमू 11113 देवलाली –भुसावल मेमू 61129 नासिक –बडनेरा मेमू 24 सितंबर 2026 को ये ट्रेनें लेट 12780 हजरत निजामुद्दीन–वास्को द गामा एक्सप्रेस का 1 घंटा 40 मिनट 12104 लखनऊ–पुणे एक्सप्रेस का 1 घंटा 35 मिनट 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 1 घंटा 15 मिनट 19046 थावे–सूरत एक्सप्रेस का 1 घंटा 05 मिनट 15648 गुवाहाटी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 1 घंटा 25 मिनट लेट चलेगी।
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan