Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

MP Scooty Yojana: एमपी के 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी स्कूटी, 19 सितंबर को CM Mohan देंगे सौगात

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
MP Scooty Yojana: एमपी के 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी स्कूटी, 19 सितंबर को CM Mohan देंगे सौगात
MP Mukhyamantri Scooty Yojana: मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav 19 सितंबर को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना MP Scooty Yojana के तहत 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। यह योजना सरकारी हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को लाभ दिया जाता है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं। 12वीं में पहले प्रयास में 70 अंक पाने वाले को मौका योजना की पात्रता के लिए विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में कम से कम 70 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है। अब तक 23 हजार से अधिक छात्रों को मिली स्कूटी शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रदेश के 7,500 से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी दी जाएगी। सरकार के मुताबिक योजना शुरू होने के बाद से अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है। योजना पर करीब 246 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद ई-स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को स्कूल के बाद कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan