Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मंत्री बोले-'जनता विपक्ष की कोशिश को समझ रही':जहानाबाद के एक दिवसीय दौरे पहुंचे,कहा-'छात्र आंदोलन के नाम पर गुमराह कर रहे'

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 4 views
मंत्री बोले-'जनता विपक्ष की कोशिश को समझ रही':जहानाबाद के एक दिवसीय दौरे पहुंचे,कहा-'छात्र आंदोलन के नाम पर गुमराह कर रहे'
बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने जहानाबाद के एक दिवसीय दौरे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने विपक्ष को पूरी तरह नकार दिया है और अब उनके पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। मंत्री पासवान ने कहा कि विपक्ष छात्र आंदोलन सहित अन्य मुद्दों को लेकर राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता विपक्ष की इस कोशिश को समझ रही है और उनके बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाए जिनके शासनकाल में बिहार में उद्योग-धंधे बंद हो गए थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। मंत्री ने कहा कि वही लोग आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पासवान ने विपक्ष पर विधानसभा सत्र के दौरान जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में न उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा में नजर नहीं आए और विदेश घूमने में व्यस्त रहे। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। सरकार छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में विपक्ष द्वारा छात्र आंदोलन के नाम पर राजनीति करना जनता को गुमराह करने जैसा है। 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' मिशन का भी जिक्र उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसी मिशन के तहत सरकार और पार्टी के कार्यकर्ता बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य युवाओं, छात्रों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संजय पासवान ने दावा किया कि सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है और कई समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने विपक्ष पर मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप दोहराया और कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan