Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

मंदसौर में सरकारी जमीन से पक्का अतिक्रमण हटाया:60 लाख की जमीन मुक्त; 5 JCB से 4 घंटे चली कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
मंदसौर में सरकारी जमीन से पक्का अतिक्रमण हटाया:60 लाख की जमीन मुक्त; 5 JCB से 4 घंटे चली कार्रवाई
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। संजीत-मंदसौर मार्ग पर नापाखेड़ा चौपाटी की सरकारी जमीन से पक्की दुकानें हटाई गईं। 5 जेसीबी की मदद से दुकानों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के मुताबिक, 1732 वर्गफीट सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है। खसरा नंबर 107 पर बनी थी दुकान मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी ने बताया कि नापाखेड़ा चौराहे पर खसरा नंबर 107 की जमीन सरकारी है। इस पर परमेश्वर पिता मोतीलाल डांगी ने पक्की दुकान बनाकर अतिक्रमण किया था। अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार ने बेदखली आदेश जारी किया था। इसी आदेश के बाद बुधवार को कार्रवाई की गई। चार बार टीम पहुंची, फिर हटाया अतिक्रमण एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले को पहले ही इसे हटाने की सूचना दी गई थी। प्रशासन की टीम करीब चार बार मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया भी था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नियमानुसार बेदखली आदेश जारी कर कार्रवाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में चार घंटे चली कार्रवाई कार्रवाई जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में हुई। मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू बघेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच करीब चार घंटे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली। प्रतीक्षालय और शौचालय तक जाने का रास्ता साफ प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण हटने से चौपाटी पर आम लोगों के लिए प्रस्तावित प्रतीक्षालय और शौचालय तक जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। तहसीलदार राहुल डावर ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan