top
मेयर सुषमा खर्कवाल ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात:लखनऊ के इन्फ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं पर हुई बात
लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लखनऊ शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर मंथन मुलाकात के दौरान महापौर ने लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों और आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि नगर निगम नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किन प्राथमिकताओं पर काम कर रहा है। सांसद व रक्षा मंत्री से मिला मार्गदर्शन भेंट के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के चौमुखी विकास के लिए रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के बाद महापौर ने कहा कि लखनऊ के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निरंतर स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है।
Read full article on Bhaskar