crime
मवेशियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार:11 भैंस और 4 पड़वों समेत 15 मवेशी क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे थे, दस्तावेज नहीं मिले
मंडला। मोहगांव पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन से 11 भैंस और 4 पड़वों समेत कुल 15 मवेशियों को बरामद किया है। इन मवेशियों को वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, मंडला-डिंडोरी मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध मिनी ट्रक को रोका और जांच की। वाहन में बड़ी संख्या में मवेशी पाए गए। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में आरोपियों के पास मवेशियों को ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं मिले। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में जबलपुर निवासी अज्जू खान, सद्दाम खान और लसीम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर सभी मवेशियों को मुक्त कराया और सुरक्षित जगह पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और संबंधित मवेशी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में मवेशियों के परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar