politics
मऊ में परिवार परामर्श समिति ने 13 मामले निपटाए:दो में सुलह कराई, एक में FIR दर्ज
मऊ में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत रविवार को शाम 4 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में हुई इस बैठक में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल 44 मामले समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति के सदस्यों के प्रयासों से कुल 13 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें से 10 फाइलों को बंद कर दिया गया, जबकि दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सफलतापूर्वक सुलह कराई गई। सुलह वाले मामलों में समीना-रशीद और कंचन-श्यामू के विवाद शामिल हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शेष 31 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की गई है। बैठक में परिवार परामर्श समिति के सदस्य अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस और मौलवी अरशद उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, प्रभारी महिला थाना कल्पना मिश्रा, उपनिरीक्षक इंद्रभूषण पांडेय, महिला आरक्षी पूनम पाल, राजलक्ष्मी त्रिपाठी और करिश्मा राय ने भी सहयोग दिया। समिति का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझौते के जरिए सुलझाना है, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।
Read full article on Bhaskar