Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मध्यप्रदेश सड़क हादसे में शाहजहांपुर के मजदूर की भी मौत:धान रोपाई कर लौट रहा था घर, सुनते ही दीवार पकड़कर रोने लगी पत्नी, हाथ पर टैटू से हुई पहचान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
मध्यप्रदेश सड़क हादसे में शाहजहांपुर के मजदूर की भी मौत:धान रोपाई कर लौट रहा था घर, सुनते ही दीवार पकड़कर रोने लगी पत्नी, हाथ पर टैटू से हुई पहचान
मध्यप्रदेश में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के 29 वर्षीय मदनपाल भी शामिल हैं। वह मध्यप्रदेश में धान की रोपाई का काम खत्म कर अन्य मजदूरों के साथ पिकअप से घर लौट रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू से की गई। मदनपाल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 3 अगस्त को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में धान की रोपाई करने गया था। काम पूरा होने के बाद वह लखीमपुर जिले के अन्य मजदूरों के साथ पिकअप वाहन से रात में घर के लिए रवाना हुआ था। घर निकलने से पहले उसने पत्नी नन्ही देवी से फोन पर बात की थी और जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर पत्नी से बात करने के कुछ घंटे बाद ही परिवार को रात करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर तत्काल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। बाद में मदनपाल की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई। पत्नी और दो बच्चों की जिम्मेदारी थी मदनपाल परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पत्नी नन्ही देवी, छह साल का बेटा शिवरम और तीन साल की बेटी सुहानी हैं। उसका एक भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। मां शांति देवी भी उसके साथ रहती हैं। परिवार के पास करीब एक से दो बीघा खेती है और आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर पत्नी को मिली खबर हादसे के बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे तक मदनपाल की पत्नी को पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी और परिजनों में कोहराम मच गया। मदनपाल की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan