top
मदरसों को टारगेट करना बंद करें, कमी है तो नोटिस दें, बच्चों को न डराएं : कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
भोपाल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मदरसों के औचक निरीक्षण पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बाल आयोग की अध्यक्ष और अधिकारियों को निरीक्षण का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कमियां मिलने पर प्रबंधन को नोटिस देना चाहिए, टारगेटिंग वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के नाम पर भय का माहौल बनाकर बच्चों को डराया जा रहा है और मीडिया में 'आपत्तिजनक किताबें' कहकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
Read full article on Ians Live