Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मंदबुद्धि दलित नाबालिग रेप का मामला सीएम के सामने उठेगा:विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,50 दिन तक रिर्पोट न लिखने पर नाराज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
मंदबुद्धि दलित नाबालिग रेप का मामला सीएम के सामने उठेगा:विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,50 दिन तक रिर्पोट न लिखने पर नाराज
अयोध्या कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ दलित नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक को जानकारी मिलने के बाद उनके हस्तक्षेप पर घटना के 50 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लंबे समय तक मुकदमा दर्ज न होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय कराई जाएगी। विधायक बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें बताया कि एक अगस्त को तिहुरा निवासी प्रेमदास यादव उर्फ जसु पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस लगातार उन्हे दौडती रही तथा सुलह का दबाव बनाती रही। परिजनों ने बताया कि परिवार को जो लोग कमाने के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं पुलिस ने उन्हें भी मामले में आरोपी बना दिया। विपक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे है जिससे परिवारीजन भयग्रस्त हैं। विधायक ने इस देरी पर पुलिस अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि जब पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ और नाबालिग है तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पुलिस की भूमिका को लेकर सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जिस भी पुलिसकर्मी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि दोषी चाहे अपराध करने वाला व्यक्ति हो या पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाला अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए की राजनीति का दावा करने वालों को ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी यादव समाज से होने के कारण विपक्षी दल के नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े करती है। कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और मामले में किसी प्रकार का दबाव या पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषी व्यक्ति के साथ-साथ यदि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने मामले को लेकर एसएसपी डा गौरव ग्रोवर से मुलाकात किया। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीडित परिवार से मुलाकात करने वालों में, दिव्य प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, हरभजन गौड, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, मनीष चौधरी, अरविंद पाण्डेय, निखिल श्रीवास्तव, राजकिशोर मिश्र, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan