crime
मौसी के घर पंखे से लटका मिला युवक का शव:रामपुर में 21 घंटे बाद भी परिजनों ने नहीं दी शिकायत
रामपुर में कुतुब मियां फाटक मोहल्ले में बुधवार रात एक 18 वर्षीय युवक पवन अपनी मौसी के घर कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के करीब 21 घंटे बाद तक मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पवन पिछले कई सालों से रामपुर शहर में अपनी मौसी के घर रह रहा था। वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सदस्यों ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पवन के माता-पिता और दो भाई शाहजहांपुर से रामपुर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने गुरुवार शाम करीब छह बजे बताया कि पवन की मौत के मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने युवक द्वारा आत्महत्या करने की वजह के संबंध में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, पवन की मां ने बताया है कि वह नशे का आदी था और उसने खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस मामले में शिकायत मिलने और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर शाहजहांपुर रवाना हो गए।
Read full article on Bhaskar