Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मेरठ में छात्रा से रेप करने वाला दरोगा सस्पेंड:एसएसएपी ने अरेस्टिंग के लिए लगाई 3 टीमें, केस दर्ज होते ही हुआ फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
मेरठ में छात्रा से रेप करने वाला दरोगा सस्पेंड:एसएसएपी ने अरेस्टिंग के लिए लगाई 3 टीमें, केस दर्ज होते ही हुआ फरार
मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा से रेप करने वाले दरोगा को एसएसपी अविनाश पांडेय ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसएसपी ने आरोपी दरोगा ललित मोहन की अरेस्टिंग के लिए टीमें भी लगाई हैं। बता दें कि बुधवार को ही छात्रा की शिकायत पर भावनपुर थाने में आरोपी दरोगा ललित मोहन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही दरोगा फरार चल रहा है। गुरुवार को एसएसपी ने उसे सस्पेंड भी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्रा से रेप करने वाले दरोगा ललित मोहन को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ भावनपुर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगा दी गई है। फरार आरोपी की टीम तलाश कर रही है। पीड़िता के बयान कराने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, आरोपी गिरफ्तारी से बचने को हाइकोर्ट पहुंच गया है और गिरफ्तारी स्टे लेने का प्रयास कर रहा है। तेजगढ़ी चौकी पर तैनात था दरोगा रायबरेली निवासी ललित मोहन 2023 बैच का दरोगा है। वह वर्तमान में मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात था। विवि में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्रा ने बताया कि उसकी शामली निवासी सहेली ने कुछ माह पूर्व दरोगा से परिचय कराया था। दरोगा ने मोबाइल नंबर लिया और उनमें दोस्ती हो गई। छात्रा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले वह डिग्री लेने विश्वविद्यालय परिसर आई थी। दरोगा ने उससे मुलाकात की और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसे रेस्टोरेंट ले जाने का झांसा देकर कार में बैठाया और साथी दरोगा के फ्लैट पर ले गया। यहां आरोपी ने यौन शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। मुकदमा होते ही फरार हुआ दरोगा पीड़िता ने 14 अगस्त को एसएसपी अविनाश पांडेय को मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने भावनपुर थाने में दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी छुट्टी लेकर चला गया और तब से गैरहाजिर है। पीड़िता का आरोप है कि उसे बयान के लिए थाने बुलाया गया, जहां उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। इसके बाद वह बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरा मामला बताया। मुकदमा होने के बाद बना रहा शादी का प्रेशर रेप के मुकदमे में समझौता कराने के लिए दो दिन पहले आरोपी का परिवार युवती के घर शामली पहुंचा। परिवार के लोगों ने दरोगा से युवती की शादी कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने इसे ठुकरा दिया। युवती का कहना था कि आरोपी ने मुकदमे से बचने के लिए शादी की योजना बनाई है। दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप शामली निवासी छात्रा सीसीएस यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दरोगा ललित से हुई थी। आरोप है कि दरोगा ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर लिया और किसी न किसी बहाने उससे बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। अब छात्रा के आरोप पढ़िए... छात्रा का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा के परिवार के लोग शामली उसके घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्रा ने इसे स्वीकार नहीं किया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। छात्रा ने बताया कि वो करीब दो सप्ताह पहले वह यूनिवर्सिटी कैंपस आई थी। इसी दौरान दरोगा उससे मिलने पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के बहाने वह छात्रा को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे मेडिकल क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्थित अपने दरोगा मित्र के फ्लैट पर ले गया।छात्रा का आरोप है कि यहां दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद कुछ समय तक वह छात्रा से फोन पर संपर्क में रहा, लेकिन बाद में दूरी बनाने लगा। छात्रा जब भी मेरठ आती थी, उसकी दरोगा से मुलाकात होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने का आरोप है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दरोगा ललित के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, जांच एसएसआई को दी गई है। आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम भी लगाई गई है। अन्य सबूतों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने के लिए कहा गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan