Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मेरठ में अनफिट स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, मान्यता रद्द करने के निर्देश

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
मेरठ में अनफिट स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, मान्यता रद्द करने के निर्देश
मेरठ में अनफिट स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त, मान्यता रद्द करने के निर्देश मेरठ। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में 20 अगस्त को विकास भवन सभागार में जिला विद्यालय यान समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनफिट और बिना परमिट संचालित स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले में ‘मिशन सेफ फ्यूचर-2.0’ अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त तक चलाया जा रहा है। समीक्षा में सामने आया कि कुछ स्कूलों के वाहनों की फिटनेस समाप्त होने के बावजूद उन्हें दोबारा फिट नहीं कराया गया। ऐसे स्कूलों को तीन बार नोटिस दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के साथ संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाए। इसी तरह जिन स्कूली वाहनों के परमिट समाप्त हो चुके हैं और नोटिस के बावजूद उनका नवीनीकरण नहीं कराया गया, उन्हें तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों को बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए वाहन में अटेंडेंट नियुक्त करने को भी कहा गया। छात्राओं के लिए महिला और छात्रों के लिए पुरुष अटेंडेंट रखने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों का चरित्र सत्यापन भी तेज होगा बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने स्कूली वाहनों के चालकों के चरित्र सत्यापन में हो रही देरी की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे चालकों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग, अपर जिलाधिकारी नगर और पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अनफिट वाहन से छात्र-छात्राओं का आवागमन नहीं कराया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन और स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हज प्रशिक्षकों के लिए 23 अगस्त तक आवेदन उधर, मेरठ में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-05 के तहत 11 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं और 23 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। आवेदन केवल हज कमेटी की वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए 30 अगस्त को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) प्रस्तावित है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साक्षात्कार 1 से 6 सितंबर तक होंगे, जबकि चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मुंबई में सितंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है। प्रशिक्षक पद के लिए आवेदक की आयु 7 अगस्त 2026 को 25 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष निर्धारित है। आवेदक का पिछले पांच वर्षों में हज किया होना जरूरी है। इसके अलावा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा की जानकारी, कंप्यूटर एवं हज सुविधा एप का ज्ञान तथा हज के अरकानों की जानकारी अपेक्षित है। चयन 100 अंकों की CBT और 20 अंकों के साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर होगा। दोनों चरणों में अलग-अलग कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। CBT में 50 प्रश्न होंगे, प्रत्येक दो अंक का होगा और गलत उत्तर पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी। हज प्रशिक्षक पद के इच्छुक अभ्यर्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan