Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
lifestyle

मेरठ एसएसपी ने नंगे पांव धोतीकुर्ता पहनकर जलाए दीपक:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सूरजकुंड पार्क में आशीर्वाद का दिया समारोह में सबसे अलग दिखे कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 5 views
मेरठ एसएसपी ने नंगे पांव धोतीकुर्ता पहनकर जलाए दीपक:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सूरजकुंड पार्क में आशीर्वाद का दिया समारोह में सबसे अलग दिखे कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति
मेरठ के कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति एक बार फिर भारतीय परिधान में नजर आए। गुरुवार को मेरठ सूरजकुंड पार्क में हुए दीप प्रज्जवलन समारोह में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने धोती-कुर्ता पहना। पर्पल कुर्ता और सफेद धोती पहनकर एसएसपी सूरजकुंड पार्क पहुंचे। इतना नहीं उन्होंने भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए नंगे पांव दीप प्रज्जवलन किया। जहां अन्य पुलिस, प्रशासनिक अफसर पेंट, शर्ट पहनकर आयोजन में शामिल हुए वहीं एसएसपी का ये भारतीय लुक सबसे अलग नजर आ रहा था। सभी अफसरों, नेताओं ने जूते, सैंडल पहनकर दीप जलाए तो एसएसपी ने नंगे पांव रंगोली पर दीप जलाकर भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। इससे पहले एसएसपी मेरठ में चार्ज लेने वाले दिन भी इसी कुर्ताधोती में नजर आए थे। झांसी से वो धोतीकुर्ता पहनकर ही मेरठ पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में उनको धोती कुर्ता में देखकर सब चौंक गए थे। उस दिन भी एसएसपी का ये लुक चर्चाओं में रहा था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan