crime
मीरापुर में कपड़ों की दुकान पर क्यूआर कोड से ठगी: फर्जी ऐप से किया ऑनलाइन पेमेंट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । कस्बे के व्यस्ततम कमलियान मार्केट स्थित 'बंसल गारमेंट' पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से क्यूआर कोड स्कैन कर फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी कर किया फर्जी भुगतान प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सरफपुरा निवासी अंशिका बंसल पुत्री विजेंद्र बंसल कमलियान मोहल्ले में बंसल गारमेंट के नाम से रेडीमेड ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन