crime
मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा, कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकराई बाइक, पीछे से आए ट्रक ने चार लोगों को कुचला, चारों की मौत
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चों की मौत की खबर है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बता दें कि नूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत यह भीषण हादसा हुआ है। जेके टायर फैक्ट्री के पास एक बाइक पहले सड़क किनारे खड़े कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए और पीछे से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिसके कारण चारों लोगों के मौत हो गई। हादसे में इन लोगों की हुई मौत हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में सूरज कुशवाह, उम्र 18 साल, नीरज कुशवाह, उम्र 20 साल, श्रीकांत कुशवाह उम्र 10 साल, राजकुमारी उम्र 8 साल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। जेके टायर फैक्ट्री के पास सड़क पर कचरा ढोने वाला रिक्शा खड़ा था। बाइक उससे टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वजह से चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर कई वाहन रूक गए और भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है। जैसे ही हादसे सूचना पुलिस को तो पुलिस की टीम तत्काल ही मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।
Read full article on Mp Breaking News