crime
मुरैना में बाजरा काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडे चले; युवक घायल, वीडियो के आधार पर जांच होगी
मुरैना के सरायछोला थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में बुधवार को बाजरा काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठियां चल गईं। मारपीट में रामवीर कुशवाह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। खेत में बाजरा काटने के दौरान विवाद गौसपुर गांव में बाजरा काटने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कुछ देर बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान मारपीट में रामवीर कुशवाह घायल हो गया। घायल से जानकारी लेने अस्पताल पहुंची पुलिस सरायछोला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि गौसपुर गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। युवक के घायल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी के मुताबिक, घायल ने फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत करने से इनकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar