Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन:अब 28 फरवरी 2027 तक सीएस रहेंगे; भास्कर एप ने पहले ही बता दिया था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 2 views
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन:अब 28 फरवरी 2027 तक सीएस रहेंगे; भास्कर एप ने पहले ही बता दिया था
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। वी श्रीनिवास 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। अब केंद्र से 6 महीने का एक्स्टेंशन मंजूर होने से श्रीनिवास 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव के पद पर रहेंगे। राज्य सरकार ने पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाया था, जिसे मंजूरी दे दी गई। वी. श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। मुख्य सचिव बनने से पहले वह सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। दैनिक भास्कर एप ने 28 जुलाई को ही बता दिया था कि राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी का मुखिया नहीं बदलेगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कार्यकाल बढ़ेगा। 23 जुलाई को भेजा था प्रस्ताव राज्य सरकार ने 23 जुलाई को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय को सीएस वी. श्रीनिवास को एक्स्टेंशन देने का प्रस्ताव भिजवाया था। अब मंत्रालय ने इसे मंजूरी देने के साथ ही राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग को एक्सटेंशन का लेटर भेज दिया है। वी. श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। गहलोत सरकार में भी मिला था 6 महीने का एक्सटेंशन राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद तत्कालीन मुख्य सचिव उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। केंद्र सरकार से सीएस को एक्सटेंशन मिलने के कई मायने निकाले गए थे। सीनियर IAS उषा शर्मा को 31 जनवरी 2022 को राजस्थान का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उषा शर्मा 30 जून 2023 को रिटायर हो रही थीं, लेकिन इससे पहले ही 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया था। उषा शर्मा 2012 से लेकर राजस्थान की मुख्य सचिव बनने तक लगातार सेंट्रल डेपुटेशन पर रही थीं। ऐसे में उनके एक्सटेंशन को उनके केंद्रीय संपर्क से भी जोड़कर देखा गया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है... ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में नहीं बदलेगा ब्यूरोक्रेसी का मुखिया?:केंद्र से मांगा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का एक साल का एक्सटेंशन, इसके पीछे 3 वजह राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को एक्सटेंशन मिल सकता है। राज्य सरकार ने 24 जुलाई को केंद्र सरकार के पास एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा है। ऐसे में नए दावेदारों की रेस पर ब्रेक लग गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan