Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मजार की दानपेटी से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:तोड़कर पैसे निकालकर ले गए थे; पूछताछ जारी, रकम बरामदगी की कोशिश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
मजार की दानपेटी से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:तोड़कर पैसे निकालकर ले गए थे; पूछताछ जारी, रकम बरामदगी की कोशिश
बाड़मेर जिले की गिराब पुलिस ने दो दिन पहले मजार का दानपात्र तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने 18 सितंबर की रात को दूदा फकीर की मजार पर रखी दानपेटी को तोड़कर रुपए चोरी कर लिए थे। पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को थाने में चोरी की सूचना दी गई। शिकायत के मुताबिक- गिराब थाना इलाके के धोलकिया गांव में फकीर की मजार पर रखी दानपेट को तोड़कर चोर दानराशि चुरा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। गिराब थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया- तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में रमेश नाथ पुत्र काननाथ और चैननाथ पुत्र फोटनाथ ने चोरी की वारदात को करना कबूल किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियेां से पूछताछ करने के साथ जांच कर रही है। वहीं चुराए राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई में एएसआई कमलसिंह, कांस्टेबल बालाराम, नेपालसिह शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan