Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मैहर शिविर में 75% आवेदनों का निराकरण:मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
मैहर शिविर में 75% आवेदनों का निराकरण:मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मैहर जिले की ग्राम पंचायत ताला स्थित शासकीय कॉलेज में जनसंवाद शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 75 प्रतिशत आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। मंच पर महिला जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अतिवर्षा से प्रभावित ग्रामीणों के मकानों और आकाशीय बिजली से पशुधन को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एसडीएम और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों और पशुपालकों को नियमानुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़ टोला और शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशमहट टोला के शिक्षक रामभुवन वर्मा और धर्मेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता के मामले में तत्काल निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की गई। शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों में से लगभग 75 प्रतिशत का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमों को गांव में भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, ट्रांसफार्मर, पेयजल और सीमांकन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन भी सौंपे। शिविर में ये हुए शामिल शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता परिहार, जनपद अध्यक्ष अमरपाटन माया पांडे, जिला पंचायत सदस्य तारा पटेल, जनपद सदस्य कल्पना सिंह, एडीएम संजना जैन, एडिशनल एसपी चंचल नागर, एसडीओपी ख्याति मिश्रा, एसडीएम डॉ. आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और ताला सरपंच ज्योति सिंह सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan