Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मैहर शारदा पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ:रोपवे से श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने मंदिर समिति को भेजा पत्र

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
मैहर शारदा पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ:रोपवे से श्रद्धालुओं ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने मंदिर समिति को भेजा पत्र
मैहर के मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी पर रविवार रात फिर तेंदुआ दिखाई दिया। रोपवे से श्रद्धालुओं ने उसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ाई। सोमवार दोपहर भी तेंदुआ देखे जाने की जानकारी सामने आई है। कई महीनों से पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी वन विभाग के मुताबिक मैहर वन क्षेत्र की बीट मैहर के कक्ष क्रमांक 479 और मां शारदा देवी पहाड़ी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से तेंदुआ अपने शावकों के साथ घूम रहा है। लगातार मौजूदगी को देखते हुए विभाग पहले भी श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सलाह जारी कर चुका है। मंदिर समिति को 10 सितंबर को भेजा पत्र वन विभाग ने 10 सितंबर को मां शारदा देवी मंदिर समिति की प्रशासक को पत्र भेजकर सुरक्षा निर्देशों का पालन कराने को कहा है। विभाग ने श्रद्धालुओं को तेंदुए की आवाजाही वाले वन मार्ग पर पैदल जाने से रोकने की सलाह दी है। सीढ़ी और रोपवे से आने-जाने की सलाह पत्र में कहा गया है कि दर्शनार्थियों को पहाड़ी पर आने-जाने के लिए तय सीढ़ी, रोपवे या निर्धारित वन मार्ग का ही इस्तेमाल कराया जाए। विभाग ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर मंदिर समिति से सावधानी बरतने को कहा है। कर्मचारियों को भी अकेले जाने से रोका वन विभाग ने मंदिर समिति के कर्मचारियों को वन मार्ग पर अकेले पैदल या मोटरसाइकिल से नहीं जाने की सलाह दी है। वन मार्ग पर चलने वाले वाहनों की गति कम रखने के निर्देश देने को भी कहा गया है। नियमों के बावजूद वन मार्ग पर जा रहे लोग वन विभाग ने पत्र में बताया कि निर्देशों के बावजूद कुछ दर्शनार्थी वन मार्ग पर पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। मंदिर समिति के कर्मचारी भी कभी-कभी इस रास्ते पर पैदल या मोटरसाइकिल से आते-जाते हैं। वीडियो बनाने के लिए तेंदुए के पास न जाएं वन विभाग ने श्रद्धालुओं से तय रास्ते का इस्तेमाल करने और तेंदुए के करीब जाने से बचने की अपील की है। विभाग ने वीडियो बनाने के लिए जोखिम नहीं उठाने को कहा है। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan