Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

मोहनिया थाना में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक:वृद्धा पेंशन ₹1100 से ₹3000 करने और अलग ऑफिस खोलने की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 2 views
मोहनिया थाना में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक:वृद्धा पेंशन ₹1100 से ₹3000 करने और अलग ऑफिस खोलने की मांग
मोहनिया थाना परिसर में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी आलोक कुमार ने की। बैठक में जिले के वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें... बुजुर्गों की समस्याओं में पुलिस करेगी मदद संघ के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह और जिला उपाध्यक्ष बिरजू पटेल ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर-परिवार और समाज में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं के समाधान में पुलिस उनकी मदद कर रही है। पारिवारिक विवाद और दुर्व्यवहार पर चर्चा बैठक में बुजुर्गों के साथ होने वाले गलत व्यवहार, पारिवारिक विवाद और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई। पुलिस थानों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने पर भी जोर दिया गया। हर थाने में नियमित बैठक का निर्देश संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकने से बचाना है। पेंशन बढ़ाकर ₹3000 करने की मांग बैठक में वृद्धावस्था पेंशन की वर्तमान राशि ₹1100 से बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह करने की मांग भी उठी। मौजूद लोगों ने इस मांग पर सहमति जताई और सरकार से इस दिशा में पहल करने की अपील की। ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग कार्यालय वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक प्रखंड और जिला स्तर पर अलग कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे बुजुर्गों की शिकायतों को एक जगह दर्ज कर उनका तेजी से और उचित तरीके से समाधान किया जा सकेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan