Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

महोबा में पूर्व सांसद ने ब्राह्मणों-सफाई कर्मियों के पैर धोए:पीएम मोदी के जन्मदिन पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
महोबा में पूर्व सांसद ने ब्राह्मणों-सफाई कर्मियों के पैर धोए:पीएम मोदी के जन्मदिन पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश
महोबा के चरखारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को अलग अंदाज में मनाया गया। विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के नेतृत्व में ब्राह्मणों और सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान 176 दीपों से प्रधानमंत्री के चित्र की आरती की गई और उपहार बांटे गए। 11 ब्राह्मणों के पैर धोकर लिया आशीर्वाद कार्यक्रम के लिए विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास मोती महल को सजाया गया था। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने सबसे पहले 11 ब्राह्मणों के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के पैर धोए गए। उन्हें तिलक लगाकर उपहार दिए गए। आयोजकों ने इस पहल के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने और आपसी भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया। तीन मंजिला केक काटा, 176 दीपों से हुई आरती कार्यक्रम में तीन मंजिला केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद 176 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के चित्र की आरती की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व सांसद बोले- सफाई कर्मचारी सम्मान के हकदार पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से प्रेरणा लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हर मौसम में मेहनत कर समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्राह्मणों और सफाई कर्मियों का एक साथ सम्मान सामाजिक समन्वय का उदाहरण है। सफाई कर्मियों और शास्त्री ने सराहना की कार्यक्रम में शामिल सफाई कर्मी संजीव वाल्मीकि और स्थानीय शास्त्री सुखनंदन मिश्र ने पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan