top
मंगल दोष दूर करने के नाम पर ठगी:पिता-पुत्र गिरफ्तार, आटे की लोई में सोने की चेन रखवाकर छत से फेंकने को कहा था
फिरोजाबाद के टूंडला में मंगल दोष दूर करने का झांसा देकर सोने की चेन ठगने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों को पकड़ा। उनके पास से ठगी गई करीब 11.5 ग्राम की सोने की चेन और बिना नंबर की पल्सर बाइक मिली है। मामला 24 अगस्त का है। जीवनी नगर स्थित काजू कलेक्शन पर कार्तिक नौहवार की दुकान है। एक व्यक्ति कई दिनों से दुकान पर आ रहा था। उसने कार्तिक को मंगल दोष का डर दिखाया। इसके बाद आटे की लोई मंगवाई और उसमें सोने की चेन रखने को कहा। छत से चेन फेंकने के बहाने भागा आरोपी ने कार्तिक से कहा कि चेन को छत से बाहर फेंकने से मंगल दोष दूर हो जाएगा। कार्तिक उसकी बातों में आ गया। इसी दौरान आरोपी चेन लेकर मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। खंडहर के पास से पकड़े गए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने न्यू रेलवे कॉलोनी के पास खंडहर रेलवे टिन शेड के पास घेराबंदी की। यहां दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पिता-पुत्र के पास मिली चेन पूछताछ और तलाशी में पुलिस को ठगी गई सोने की चेन मिल गई। वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान एटा के लालपुर निवासी गिरेन्द्र पुत्र स्वर्गीय सिपाहीराम और उसके बेटे रितेश के रूप में हुई है। रितेश पर कई मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, रितेश का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ लखनऊ, एटा और गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से अन्य वारदातों और उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। कोर्ट में पेश किए जाएंगे आरोपी पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar