crime
मां से विवाद के बाद नहर में कूदा युवक:नशे में पानी में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी ने गोताखोर के साथ बचाई जान
बुलंदशहर में मंगलवार शाम 6 बजे मां से विवाद के बाद नशे की हालत में एक युवक नहर में कूद गया। सनौटा गांव के पास नहर में युवक को डूबता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है। विवाद के बाद नहर पर पहुंचा युवक सनौटा गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र जयकिशन का मंगलवार शाम किसी बात को लेकर मां से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। नशे की हालत में शैलेंद्र सीधे नहर पर पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में डूब रहा था शैलेंद्र स्थानीय लोगों ने युवक को नहर में डूबते देखा तो डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही PRV-8848 मौके पर पहुंची। तेज बहाव में युवक को डूबता देखकर PRV चालक पुलिसकर्मी नितिन यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्थानीय गोताखोर के साथ नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मी नितिन यादव और स्थानीय नागरिक ने काफी मशक्कत के बाद शैलेंद्र को पानी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू होने से युवक की जान बच गई। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिसकर्मी की तत्परता और बहादुरी की लोग तारीफ कर रहे हैं। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar