Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लोरमी में साइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा:आरोपी गिरफ्तार, उसके पास से 7 चोरी की साइकिलें बरामद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
लोरमी में साइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा:आरोपी गिरफ्तार, उसके पास से 7 चोरी की साइकिलें बरामद
मुंगेली के लोरमी में पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की 7 साइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक साइकिल चोरी करने के बाद पूछताछ में छह अन्य साइकिलें चोरी करने की बात भी कबूल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, लोरमी थाना क्षेत्र में रोशन सिंह राजपूत ने 11 सितंबर 2026 को साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोशन सिंह वार्ड क्रमांक 9 मजगांव के रहने वाले हैं और रानीगांव लोरमी में जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे वे अपनी साइकिल से दुकान गए थे। उन्होंने साइकिल दुकान के बगल में खड़ी की थी। शाम 7 बजे जब वे काम खत्म करके वापस लौटे, तो साइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी साइकिल का कोई पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर लोरमी थाना में अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान लोरमी पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मिली सूचना के आधार पर तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा (दैजा) निवासी रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी रमेश खुंटे ने शिकायतकर्ता की साइकिल चोरी करने के साथ-साथ अन्य 6 साइकिलें भी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार खुंटे (52), निवासी बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के पास से कुल 7 चोरी की साइकिलें बरामद की हैं। इनमें हरे और लाल रंग की अलग-अलग कंपनियों की साइकिलें शामिल हैं। बरामद साइकिलों में ब्रीज, हीरो, ब्लास्टर और लाइनर कंपनी की साइकिलें हैं। आरोपी को 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan