Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ललितपुर में 4 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार:जमीन के मामले में किसान से पैसे मांगने की शिकायत पर कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 1 views
ललितपुर में 4 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार:जमीन के मामले में किसान से पैसे मांगने की शिकायत पर कार्रवाई
ललितपुर के महरौनी तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक लेखपाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ग्राम सड़कोरा में तैनात लेखपाल बालकिशन राजपूत के खिलाफ यह कार्रवाई की। टीम लेखपाल को पकड़कर ललितपुर कोतवाली सदर ले आई, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जमीन के मामले में रुपए मांगने का आरोप ग्राम सड़कोरा के किसान अमर सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। किसान का आरोप था कि जमीन से जुड़े मामले में लेखपाल उससे रुपए मांग रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने मामले की जांच की और बुधवार को कार्रवाई की। एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 4 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद उसे कोतवाली सदर लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। एक महीने पहले DM से भी हुई थी शिकायत जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने करीब एक महीने पहले लेखपाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी। इसके बाद किसान अमर सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसी शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। डेढ़ साल पहले लेखपाल बना था बालकिशन पकड़ा गया लेखपाल बालकिशन राजपूत ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पिस्नाती बाग का रहने वाला है। वह करीब डेढ़ साल पहले लेखपाल के पद पर नियुक्त हुआ था। इससे पहले बालकिशन राजपूत पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। लेखपाल पद पर चयन होने के बाद उसने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan