politics
लखनऊ में व्यापारी संगठन विस्तार:भरतनगर-प्रीतिनगर में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की नई इकाई का गठन
लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की एक बैठक होटल सेवोटल, निकट मेदांता हॉस्पिटल, शहीद पर आयोजित की गई। प्रदेश संरक्षक अजय कुमार वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त 2026, दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12:30 बजे मोहिबुल्लपुर रेलवे स्टेशन के सामने, लखनऊ में भरतनगर–प्रीतिनगर इकाई का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में अंकित सोनी को भरतनगर–प्रीतिनगर इकाई के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई जाएगी और नवगठित इकाई के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश संरक्षक अजय कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश विधि सलाहकार हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनिधि चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, विजय रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश प्रवक्ता पवन शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मोहित सोनी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, ट्रांस गोमती इकाई अध्यक्ष शीलू जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रिय इकाइयों और समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। भरतनगर–प्रीतिनगर इकाई के गठन से क्षेत्र के व्यापारियों को एक मजबूत और संगठित मंच मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित सोनी और पूरी नवगठित इकाई को शुभकामनाएं दीं। इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि आदर्श व्यापारी एसोसिएशन लगातार व्यापारी समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। संगठन की ओर से सभी व्यापारी बंधुओं और गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित सोनी और नवगठित भरतनगर–प्रीतिनगर इकाई का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
Read full article on Bhaskar