Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लखनऊ :स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।||Lucknow:The Kalyan Singh Cancer Institute was filled with patriotism on Independence Day.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ कल्याण सिंह कैंसर संस्थान। ।।डी एस शास्त्री।। दो टूक : लखनऊ कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। संस्थान के अधिकारी, चिकित्सक, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ ने समारोह में सहभागिता कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। इसके पश्चात संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करे। उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार उपलब्ध कराना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। संस्थान के चिकित्सकों, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और अन्य कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने टीम भावना के साथ निरंतर बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan