Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

लखनऊ :ऑटो सवार महिला का पर्स झपटकर भागे युवक को 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा।||Lucknow:The police arrested a young man who snatched a purse from a woman riding an auto-rickshaw and fled within 12 hours.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 1 views
लखनऊ : ऑटो सवार महिला का पर्स झपटकर भागे युवक को 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा। दो टूक : लखनऊ आलमबाग पुलिस ने शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार, पर्स समेत एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद। विस्तार : पुलिस के मुताबिक कोतवाली आलमबाग क्षेत्र में ऑटो रिक्शा सवार महिला से पर्स झपटकर फरार हुए शातिर आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी ने जदुनाथ चौराहा और जेल चौराहा के बीच स्कूटी से महिला के पास पहुंचकर झपट्टा मारकर पर्स छीना और यू-टर्न लेकर गलत दिशा में फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को श्रीमती गीता मल्होत्रा कार्यालय से ऑटो रिक्शा से घर जा रही थीं। इसी दौरान काली स्कूटी सवार युवक ने उनके बायीं ओर से झपट्टा मारकर गुलाबी रंग का पर्स छीन लिया। पर्स में 8,500 रुपये नकद, तीन एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, छोटा पर्स, चाबियां सहित अन्य सामान रखा था। घटना के बाद आलमबाग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने 30 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे मुखबिर की सूचना पर आयुष्मान प्रजापति (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला से पर्स छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पर्स में मिले 8,500 रुपये अपने बैंक खाते में डलवा दिए थे। उसकी निशानदेही पर कैंट क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे से गुलाबी पर्स, तीन एटीएम कार्ड, हरे रंग का छोटा पर्स, पेन ड्राइव और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी के खाते में डलवाए गए 8,500 रुपये भी होल्ड करा दिए गए हैं। घटना में इस्तेमाल काली स्कूटी UP-32QB0893 को पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना आलमबाग में मु0अ0सं0 122/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से झपट मारी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा होने से इलाके में पुलिस की सक्रियता सामने आई है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan