Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

लखनऊ में 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' की बैठक:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 2 views
लखनऊ में 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' की बैठक:बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' ने अपनी तैयारियां और गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीतियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी और संगठनात्मक स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने अहम सुझाव साझा किए। राष्ट्रीय संस्थापक के नेतृत्व में हुई इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर एक नई रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। तय किया गया कि पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की रूपरेखा भी तैयार की गई। हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे कार्यक्रम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन की गतिविधियों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगातार संगठनात्मक बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के अंत में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan