politics
लखनऊ में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय राष्ट्रीय गीत गाने निकले , पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
लखनऊ में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। VVIP गेस्ट हाउस से निकलकर हाथों में मशाल लेकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के ऊपर राष्ट्र गीत वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बैरिकेडिंग पर चढ़े और वंदे मातरम गाया। कांग्रेस कार्यालय जाने से पुलिस ने रोका सैकड़ो की संख्या भाजपाई कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने मुख्यालय से 300 मीटर पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा और तमाम कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी और हंगामा करने लगे । भाजपाई लगातार कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ने की मांग कर रहे थे मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय गीत गाने पर अड़े रोहित मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान में भाजपा मैदान में है । किसी भी हाल में राष्ट्रीय गीत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो कृत्य किया है देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा जिन्ना और पाकिस्तान सोच की रही है उनकी सोच आजादी के बाद भी नहीं बदली है आज हम वंदे मातरम गीत कांग्रेस मुख्यालय पर गायेंगे और कांग्रेसियों को राष्ट्रीयता और राष्ट्रगीत भी बताएंगे कि 53 सेकंड का राष्ट्रगीत अब 3 मिनट से ज्यादा का हो गया है। ‘कांग्रेस देश से माफी मांगे’ रोहित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों को शर्म आना चाहिए जो वंदे मातरम गीत नहीं गा सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर जहां पूरा देश वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहा वहीं कांग्रेसी इसका अपमान कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश भक्ति में डूबा हुआ होता है। हर कोई शहीदों को याद करता है राष्ट्रगीत गाता है मगर ऐसे वक्त में कांग्रेस ने पूरे देश को बता दिया कि यह लोग ना तो राष्ट्र का सम्मान करते हैं और ना ही राष्ट्रगीत का। इसलिए हमारी मांग है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पूरी पार्टी भारत से माफी मांगे।
Read full article on Bhaskar