Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखनऊ :हाईवे किनारे माइनर में लकड़ी के बॉक्स में मिला युवक शव इलाके मे फैली सनसनी।||Lucknow:The body of a young man was found in a wooden box in a minor along the highway, causing a sensation in the area.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 2 views
लखनऊ : हाईवे किनारे माइनर में लकड़ी के बॉक्स में मिला युवक शव इलाके मे फैली सनसनी। ●शव दो दिन पुराना,हत्या कर शव फेकने की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस। दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र भावाखेड़ा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब निगोहां से पहले भावाखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे माइनर में एक लकड़ी के बक्से के अंदर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। बक्से में शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर कहीं बाहर से लाकर माइनर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की नजर माइनर में पड़े लकड़ी के बक्से पर पड़ी तो उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर बक्से से शव बाहर निकलवाया और जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नही हुई। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस टीमे आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने मे जुट गई है। विस्तार : मिली जानकारी के अनुसार बुधवार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र भावाखेड़ा गांव के पास निगोहां से पहले हाईवे किनारे माइनर में लकड़ी के बक्से के अंदर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने बक्स समेत शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुट गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 से 34 वर्ष के बीच है और शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ के साथ उसके हुलिए और अन्य विवरण के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना जानकारी होने पर डीसीपी दक्षिणी मो०मुश्ताक समेत एडीसीपी रल्लापल्ली बसंथ कुमार व एसीपी आर.के.सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायर्ड टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस हाईवे तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बक्सा माइनर तक कैसे पहुंचा और इसे यहां फेंकने वालों का कोई सुराग मिल सके। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि बक्से के अंदर खून से लथपथ शव मिलने से मामला बेहद गंभीर और संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ शव यहां फेंके जाने की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। ◆सीमा विवाद उलझी पुलिस,लेखपाल ने सुलझाया। ◆ DCP साउथ मो०मुश्ताक द्वारा दी गई जानकारी--
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan