Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लखनऊ : फर्जी मनीषा सिंह बनकर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाली नसीम बानो गिरफ्तार।||Lucknow: Naseem Bano, who got the land registered by posing as Manisha Singh, has been arrested.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
लखनऊ : फर्जी मनीषा सिंह बनकर जमीन की रजिस्ट्री कराने वाली नसीम बानो गिरफ्तार।। दो टूक : लखनऊ के थाना बिजनौर पुलिस टीम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने और उसी जमीन पर लोन लेकर रकम हड़पने के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। विस्तार : पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने वास्तविक मनीषा सिंह की पहचान का दुरुपयोग कर खुद को मनीषा सिंह बताते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन के थाना बिजनौर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 92/2026 में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(2) और 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान नसीम बानो उर्फ नस्सो पत्नी स्वर्गीय सदकत हुसैन के रूप में हुई है, जो पुलिस के अनुसार रजिस्ट्री के दौरान खुद को तथाकथित मनीषा सिंह बता रही थी। फर्जी आधार-पैन से रचा पूरा खेल पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि नामजद अभियुक्तों ने आपस में षड्यंत्र कर जमीन से संबंधित फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के साथ ही उस पर लोन भी लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता ने पुलिस को बताया कि उसके और उसके साथियों द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। वास्तविक मनीषा सिंह के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इसके बाद उसी जमीन पर लोन लेकर प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया गया। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों से गिरफ्तारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से 18 अगस्त 2026 को नसीम बानो उर्फ नस्सो को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह और महिला उपनिरीक्षक शशिबाला, थाना बिजनौर शामिल रहीं।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan