Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

लखनऊ : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग।Lucknow: Congress holds strong protest against Election Commission, demands resignation of Chief Election Commissioner.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
लखनऊ : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन,टांग ले गई पुलिस।। दो टूक : देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और मतदाता सूची के एसआईआर में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को रिमझिम बारिश में राजधानी लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आंदोलन के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, जनपथ मार्केट तक विरोध मार्च निकाला। कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर कहां मिलेंगे-भाजपा के दफ्तर में’ जैसे नारे लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में कांग्रेसजन प्रदेश मुख्यालय से आगे बढ़े। माल एवेन्यू के आगे सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’, सांसद राकेश राठौर समेत कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों से इको गार्डेन पहुंचाया। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। ‘ चुनाव आयोग को भाजपा की बी टीम बना दिया’—राजेन्द्र पाल गौतम। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा की ‘बी टीम’ बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी और सरकार चोरी में मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने चुनाव आयोग को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी है, लेकिन मौजूदा हालात में उस जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं हो रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल इस्तीफा देने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ‘ ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाया जाए’—अजय राय। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने, वैध मतदाताओं के नाम काटने और फॉर्म-6 में कथित अनियमितताओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया नहीं जाता। प्रदर्शन में सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, अभय दुबे, लुईश खुर्शीद, गजराज सिंह, प्रदीप माथुर, श्यामकिशोर शुक्ल, गयादीन अनुरागी, इन्दल रावत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan