business
कोटपूतली में दो फीडरों पर रहेगा पावर कट:बिजली विभाग करेगे मेंटेनेंस, एक घंटे सप्लाई रहेगी बाधित
कोटपूतली में शनिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी जीएसएस कोटपूतली पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित इसके तहत, 33 केवी बड़ाबास फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, 33 केवी मोरिजावाला फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इन दोनों फीडरों से जुड़े 33 केवी जीएसएस बड़ाबास और मोरिजावाला-बीड़ीएम के सभी 11 केवी फीडरों पर भी संबंधित समय में बिजली नहीं आएगी। 220 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता विजेश यादव ने बताया कि यह शटडाउन मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के लिए आवश्यक है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें।
Read full article on Bhaskar