Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

खूबसूरत गर्लफ्रेंड संग कार में था 2 बार का वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर, 44 सेकेंड में हो गया खौफनाक ‘कांड’

📰 Inkhabar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 5 views
खूबसूरत गर्लफ्रेंड संग कार में था 2 बार का वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर, 44 सेकेंड में हो गया खौफनाक ‘कांड’
Boxer Zolani Tete Murder Mystery: दक्षिण अफ़्रीका के ईस्टर्न केप शहर से बहुत खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ज़ोलानी टेटे (38) की उनके घर के बाहर घात लगाकर हत्या कर दी गई. पुलिस अब तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम है. अधिकारियों ने पुष्टि की कि शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को शाम करीब 6:30 बजे ईस्टर्न केप के मडांटसाने में घात लगाकर किए गए हमले में 38 वर्षीय बॉक्सर की मौत हुई. पुलिस ने बताया कि ज़ोलानी टेटे अपने घर जाने के क्रम में रास्ते में थे. इस दौरान वह गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे. इस बीच नकाब पहने दो अज्ञात हथियारबंद संदिग्ध उनके पास आए. दरअसल, हत्यारोपी एक गाड़ी से निकले और टेटे और उनके साथ मौजूद 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से बुरी तरह से घायल ज़ोलानी टेटे की मौत हो गई, जबकि गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर नोबुंटू गैंटाना ने कहा कि गोली लगने के ज्यादा खून बहने उनकी मौत हो गई और उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड को कई गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. कौन थे ज़ोलानी टेटे दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप में बॉक्सर ज़ोलानी टेटे की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. ज़ोलानी टेटे दो बार के वर्ल्ड चैंपियन थे. खास तौर पर उनके पास WBO बैंटमवेट बेल्ट थी. नोबुंटू गैंटाना ने बताया कि गोलियों की बौछार से बचने की कोशिश में नोबुंटू ने अपनी गाड़ी घर के आंगन में घुसा दी. फिर भी नहीं बच पाए. जीते बड़े-बड़े खिताब नोबुंटू के पास मुख्य रूप से 2017 से 2019 तक WBO बैंटमवेट खिताब था। उनके नाम टाइटल फाइट में सबसे तेज़ नॉकआउट का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 2017 में सिबोनिसो गोन्या को सिर्फ़ 11 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था. टेटे ने आखिरी बार जुलाई 2022 में लंदन में फाइट की थी, जहां उन्होंने जेसन कनिंघम को नॉकआउट से हराकर अपनी 35 फाइट्स में 30वीं प्रोफेशनल जीत हासिल की थी. यह अलग बात है कि बाद में ड्रग टेस्ट में फेल होने के कारण इसे ‘नो-कॉन्टेस्ट’ घोषित कर दिया गया. लगा था 4 साल का बैन एक साल बाद स्टैनोज़ोलोल टेस्ट में पॉज़िटिव पाए जाने पर UK एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन पर चार साल का बैन लगा दिया। उनका बैन इस साल 29 जुलाई को खत्म हुआ और उनकी मौत के बाद मैनेजर म्ला टेंगिमफेने ने पुष्टि की कि वह 29 नवंबर को वापसी की फाइट के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे. वही, टेटे ने 2022 के बाद से कोई फाइट नहीं की थी, लेकिन ड्रग बैन के बाद वापसी के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे. उन्होंने देश के कुछ चुनिंदा दो-वेट वर्ल्ड चैंपियंस में से एक के तौर पर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. वर्ष 2014 में जापान में IBF जूनियर-बैंटमवेट टाइटल जीतने से लेकर WBO बैंटमवेट क्राउन हासिल करने तक रिंग में उनकी उपलब्धियों ने फाइटर्स की एक पीढ़ी को प्रेरित किया. खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंज़ी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने अपने सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक को खो दिया है. मेरे पास ऐसे कोई शब्द नहीं हैं जो आपके नुकसान की भरपाई कर सकें. यह देश आपके बेटे के नाम का सम्मान करेगा, और आने वाले दिनों में मैं और मेरा विभाग आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे.
Read full article on Inkhabar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan