top
खगड़िया में कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च:राजेंद्र चौक पर CEC ज्ञानेश कुमार-मोदी-शाह के पुतले फूंके; मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग
खगड़िया में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान राजेंद्र चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पुतले फूंके। यह मार्च मतदाता सूची और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष बोले- मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। डॉ. यादव ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी सवाल का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदेश महासचिव समेत कई नेता रहे मौजूद मार्च में प्रदेश महासचिव कुमार रंजन पप्पू, वरिष्ठ नेता शाहिद बाबू समेत कई अन्य नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन से जुड़ी अन्य तस्वीरें…
Read full article on Bhaskar