politics
खंडवा में जिला पंचायत सदस्य की हार्टअटैक से मौत:गुर्जर समाज के नेता श्रीराम चौधरी नहीं रहे; ससुराल में था परिवार
खंडवा में जिला पंचायत के सदस्य और भाजपा नेता श्रीराम चौधरी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। निधन की जानकारी उनके परिचितों को दोपहर 3 बजे मिली है। बताया गया कि चौधरी को गुरूवार देर तक को हार्ट अटैक आया था, उसी दौरान उनकी जान चली गई। लेकिन परिवार में पत्नी और बच्चे ससुराल गए हुए थे। ससुराल में उनके साले की मौत के बाद राखी का पहला त्योहार था। वार्ड क्रमांक 6 से जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचित होने वाले श्रीराम चौधरी पेशे से एक सामान्य ठेकेदार थे। शुरूआत में उन्होंने यात्री बसों पर कंडक्टरी पर भी की थी। इसी के चलते लोगों से उनका जुड़ाव रहा, गुर्जर समाज में भी वह काफी सक्रिय थे। समाज के हर काम में हाथ बंटाते थे। दो दिन पहले ही उन्होंने बैडियां में निर्माणाधीन देवनारायण मंदिर को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पोस्ट में समाजजन से अपील करते हुए मंदिर निर्माण में इच्छा अनुसार सहयोग करने की बात कहीं थी। काम के लिए पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी भाजपा के ऐसे नेता थे, जो पद पर रहकर पार्टी नेताओं से भी लड़ जाते थे। क्षेत्र के काम के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और अफसरों से भी लड़ जाते और उनके खिलाफ मुखर हो जाते थे। लोग उनकी ईमानदारी की मिसाल देते हैं। उन्होंने राजनीति में कमाया कुछ नहीं, बल्कि बहुत कुछ गवां दिया। पत्नी का इंदौर में इलाज चल रहा था भाजपा नेता श्रीराम चौधरी हाल ही में इंदौर से अपने गांव लौटे थे। लंबे समय से उनकी पत्नी का इंदौर में इलाज चल रहा था। पत्नी भी हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के चलते बीमार थी और उन्हें भी हार्टअटैक आया था। चौधरी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक छाया मोरे सहित पार्टी नेताओं ने दुख जताया है। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध रह गया हैं।
Read full article on Bhaskar