Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में जनता से किया संवाद:शाहगंज में जन-विश्वास अभियान के तहत सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 3 views
केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में जनता से किया संवाद:शाहगंज में जन-विश्वास अभियान के तहत सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए
सीहोर के शाहगंज में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम और शिविर आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जनप्रतिनिधि और जिला अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 68 आवेदन मिले। इनमें से ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने अधिकारियों को केंद्रीय कृषि मंत्री और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा। शिवराज ने पूछा- योजना का लाभ लेने में परेशानी तो नहीं हुई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चलाया जा रहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान जनता की सेवा और शासन के प्रति विश्वास मजबूत करने की पहल है। उन्होंने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से बात की। उनसे पूछा कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिला या नहीं और लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हुई। शारदा अहिरवार ने बताया कि उन्होंने पीएम मुद्रा योजना के तहत पहले 10 हजार रुपए का ऋण लिया था। अब 25 हजार रुपए का ऋण लेकर उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि उद्यम क्रांति योजना के तहत उनका ऋण स्वीकृत हो गया है। जितेंद्र और भागीरथ ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। आवास की सभी किश्तें मिलने के बाद उनका पक्का मकान भी बनकर तैयार हो गया है। योजनाओं की जानकारी के लिए लगाए स्टॉल कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने अधिकारियों को सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर भी जोर दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan