politics
कोटपूतली में मतदान दलों का प्रथम रैंडमाइजेशन पूरा:31 अगस्त से शुरू होगी मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग, 2 सितंबर तक चलेगी
कोटपूतली में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से कराने के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान दलों का प्रथम रैंडमाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान कर्मियों को उनके दायित्वों और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी (PRO) और प्रथम मतदान अधिकारी (PO-1) का पहला प्रशिक्षण 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में होगा। EVM-VVPAT संचालन की दी जाएगी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रैंडमाइजेशन के बाद आयोजित प्रशिक्षण में मतदान दलों को चुनाव से जुड़े तकनीकी नियमों और व्यावहारिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट के संचालन के साथ मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उपस्थित होना अनिवार्य निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए मतदान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण में पूरी जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा।
Read full article on Bhaskar