politics
कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी कल:146 पंचायत समिति सदस्य पदों में 69 महिलाओं के लिए, ओबीसी के लिए 26 पद
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए बुधवार को आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए सुबह 11 बजे से लॉटरी निकालने की प्रक्रिया होगी। लॉटरी की प्रक्रिया जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला कलेक्टर सभागार में होगी। इस लॉटरी के जरिए जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के 13 सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और 4 प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्यों में 69 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिले की सभी पंचायत समितियों में आरक्षण के अनुसार पदों की संख्या 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी जिला प्रशासन के अनुसार पंचायत समितियों में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की लॉटरी 24 सितंबर 2026 को होगी। यह प्रक्रिया संबंधित उपखंड अधिकारी स्तर पर निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
Read full article on Bhaskar