Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कटनी पुलिस ने त्योहारों से पहले निकाला फ्लैग मार्च:एएसपी के नेतृत्व में 50 से अधिक जवान शहर में रहे मुस्तैद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 2 views
कटनी पुलिस ने त्योहारों से पहले निकाला फ्लैग मार्च:एएसपी के नेतृत्व में 50 से अधिक जवान शहर में रहे मुस्तैद
कटनी पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों ईद-मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन और कजरिया पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरी मुस्तैदी दिखाई है। सोमवार देर शाम पुलिस ने शहर के संवेदनशील और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराना था। यह फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरू होकर शहर के अति-व्यस्त अहिंसा तिराहा, सुभाष चौक, कपड़े बाज़ार और मुख्य चौराहे-तिराहों से गुजरा। मार्च में करीब 50 से अधिक पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले दुकानदारों और आम जनता से संवाद किया, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाले गए इस मार्च का नेतृत्व स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमल मौर्य ने किया। उनके साथ डीएसपी रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) शिवा पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी सुमित शर्मा सहित शहर के अन्य थानों के थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने पूरे भ्रमण मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादी वर्दी में भी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। एएसपी कमल मौर्य ने शहरवासियों से अपील की है कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan