Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

कोटा में 278 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक चोरी कर पार्ट्स खोलकर बेचता था गिरोह, कबाड़ी सहित बदमाश पकड़े

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
कोटा में 278 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक चोरी कर पार्ट्स खोलकर बेचता था गिरोह, कबाड़ी सहित बदमाश पकड़े
कोटा ग्रामीण पुलिस ने दो कारों से 278 किलो डोडा चूरा जब्त किया। इसकी कीमत वाहन सहित करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई की। देवलीमांझी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो कारों से डोडा चूरा बरामद किया। दोनों वाहनों के ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे थे, जिन्हें पीछा कर खेतों से पकड़ा गया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- आरोपियों की पहचान श्रवण पूनिया और नरपतराम पूनिया निवासी खेडी सालवा जोधपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने TUV महिंद्रा से 171 किलो और बोलेरो से 107 किलो डोडा चूरा बरामद किया। दोनों गाड़ियों को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग चोरी मामले में 5 गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी ने बताया- कैथून थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत लोहे की शटरिंग प्लेट चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया। आरोपियों से चोरी की 17 लोहे की शटरिंग प्लेट, सीमलिया थाना क्षेत्र से चोरी की दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार- आरोपी प्लांट और मकानों की रैकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल चोरी कर सुनसान जगह पर छिपा देते और उनके पार्ट्स अलग कर बेच देते थे। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी फरियाद हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिकंदर, अयान, राहुल, शोयब और फरियाद हुसैन शामिल हैं। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan