Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द!:दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं; जयपुर में टिकटों को लेकर मंथन, कई विधायक-पूर्व विधायक पहुंचे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 5 views
कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द!:दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं; जयपुर में टिकटों को लेकर मंथन, कई विधायक-पूर्व विधायक पहुंचे
निकाय चुनाव की टिकटों को लेकर बीजेपी के जयपुर में प्रदेश मुख्यालय में मंथन जारी है। कोटा संभाग की टिकटों को लेकर शुक्रवार को मंथन हो रहा है। ऐसे में कोटा में 100 वार्डों के BJP उम्मीदवारों की लिस्ट 29 अगस्त तक जारी होने की संभावना है। इससे दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। वहीं कोटा संभाग निकाय चुनाव प्रभारी मेघराज लोहिया, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, बूंदी भाजपा जिला अध्यक्ष, बूंदी निकाय प्रभारी महेश विजय, योगेंद्र नंदवाना, अलकू सहित निकाय प्रभारी जयपुर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष मौजूद निकाय चुनाव की संभागवार मंथन बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद, निकाय चुनाव सह-प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल हो रहे हैं। बैठक में पार्टी के दावेदारों की फील्ड की सक्रियता, जातिगत समेत अन्य समीकरणों के आधार पर टिकट पर चर्चा हो रही है। 60 वार्डों में 3-3 दावेदारों के नाम, 40 वार्ड में 5 का पैनल नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी ने कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इसमें 60 वार्डों में 3-3 दावेदारों का नाम शामिल किया है। वहीं 40 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें 4-5 दावेदारों का पैनल बनाया गया है। पैनल को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चर्चा के बाद 29 अगस्त को भाजपा की सूची जारी होने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan